आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त तक
जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2021-22 एवं 2021-23 में प्रवेश के लिए संचालनालय रोजागर व प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाईट के ऑनलाइन एप्लिकेशन 2021 पर क्लिक कर पंजीयन व प्रवेश के लिए व्यवसाय का चयन किया जा सकता है। आवेदकों के पंजीयन के लिए वेबसाईट पर यूजर मैन्यूअल दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर के प्राचार्य ने बताया कि आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 3 अगस्त से 8 अगस्त तक निर्धारित है।
अन्य सम्बंधित खबरें