उप कोषालय चारामा में ई-पेंमेंट की व्यवस्था लागू
राज्य शासन ने उप कोषालय चारामा मे इस माह अगस्त से ऑनलाईन पेंमेंट की व्यवस्था लागू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम ने बताया कि उप कोषालय चारामा से विकासखण्ड चारामा के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के समस्त देयकों का ऑनलाइन भुगतान किया जायेगा, इससे पहले चारामा विकासखण्ड के समस्त देयको का भुगतान चेक के माध्यम से होता था। ऑनलाइन पेंमेंट सिस्टम के संबंध में विकासखण्ड चारामा के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को आज जिला कोषालय कांकेर द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें