सहायक शिक्षक दीपक कुमार खाण्डे निलंबित - CG Sandesh

सहायक शिक्षक दीपक कुमार खाण्डे निलंबित

अंतागढ विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला जीवदण्ड में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी) दीपक कुमार खाण्डे को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा रहेगा।

निलंबित सहायक शिक्षक दीपक कुमार खाण्डे के विरूद्ध अंतागढ़ थाना में अपराध पंजीबद्ध होने के कारण उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय भानुप्रतापपुर में पेश किया जाकर जेल भेजने की सूचना थानेदार ने जिला शिक्षा अधिकारी को दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें