सरायपाली : सर्व समाज समन्वय सभा प्रखंड सम्पन्न - CG Sandesh

सरायपाली : सर्व समाज समन्वय सभा प्रखंड सम्पन्न

गत दिनों सरायपाली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कर्माकर की अध्यक्षता एवं प्रदेश सरंक्षक एसआर बंजारे तथा प्रदेश सचिव प्रतापचन्द्र मोहंती के विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के शुरुवात में कार्यक्रम के संचालन के लिए सरायपाली सर्व समाज सभा के सदस्य सौरभ गोयल को प्रोटेम सभापति मनोनित किया गया। बैठक शुभारंभ प्रभु रामचंद्र जी के पूजन अर्चन से हुआ। परिचयात्मक दौर के पश्चात संगठन के उद्देश्य पर डॉ संजीव कर्मकार ने विस्तृत प्रकाश डाला। पश्चात प्रकाश मिश्रा एवं शांति मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रखंड सरायपाली का गठन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कर्मकार ने पूर्णानंद मिश्रा को प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया। प्रखंड सरायपाली अध्यक्ष हेतु मनोज दास को सर्वानुमति से अध्यक्ष, सौरभ गोयल को संरक्षक मनोनित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष शंभू राजपूत, बिंरची बेताल, महेंद्र पंसायत, सचिव विवेक शर्मा, सचिव ज्योति कुमार ठेठवार, कोषाध्यक्ष करमू लाल चौहान, सह कोषाध्यक्ष सुनील विशाल, कार्यकारिणी गुणवंत भोई, विकास महापात्र, गुड्डू जायसवाल, आशीष सेन, सोमू साहू, सीताराम सेठ, लखेश्वर भोई, गजेंद्र नायक, तिलक प्रसाद साहू, अमृतलाल बगर्ती को मनोनित किया गया। नारी शक्ति महासभा के गठन आगामी बैठक तक के लिए स्थगित रखा गया। बैठक में प्रीति कर्मकार, सुशील कुमार यादव, धनीराम नंद, लक्ष्मण पटेल, मुरलीधर, श्री नंदराम साहू सहित 12 विभिन्न समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णानंद मिश्रा तथा आभार प्रदर्शन शांति मिश्रा ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें