तरुण भारद्वाज बने डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) जिलाध्यक्ष
डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा राष्ट्रीय कोर कमेटी के सहमति से व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के अनुशंसा पर तरुण भारद्वाज को जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष बनाया है| तरुण भारद्वाज मालखरौदा ब्लॉक अंडा के निवासी है| बहुत ही कम उम्र में छात्रहित के लिए काम करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाया है| सभी उनके कार्यों की सराहना करते है.
कुछ समय तक डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) मालखरौदा ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष रहे फिर कुछ समय कार्य करने के बाद पदोन्नति कर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया | बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को जन जन तक पहुँचानें व छात्रहित के लिए लगातार कार्य को देखकर DAVS राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन द्वारा तरुण भारद्वाज को DAVS जांजगीर चांपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है| जिससे सभी समर्थकों में ख़ुशी की लहर दिख रहा है| विभिन्न माध्यम से बधाइयाँ दिया जा रहा है| जिसके लिए तरुण भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्ति किया है व छात्रहित के लिए लगातार कार्य करने का भरोसा उनके द्वारा दिया गया | DAVS जांजगीर चांपा का विस्तार करते हुए मुकेश केशी जी को जिला प्रवक्ता, सचिन डहरिया जी को जिला सचिव व आशीष बघेल को जिला महामंत्री बनाया गया है सभी के द्वारा छात्रहित में निरंतर कार्य किया जा रहा है|