प्रधानमन्त्री PMAY सड़क योजना में भ्रष्टाचार, बनाते ही उखड़ना ... - CG Sandesh

प्रधानमन्त्री PMAY सड़क योजना में भ्रष्टाचार, बनाते ही उखड़ना शुरू

गाँवों को शहरो तक जोड़ने वाली एक महत्वकांक्षी प्रधानमन्त्री PMAY सड़क योजना भ्रष्ट ठेकेदार एवं भ्रष्ट अधिकारियों के भेंट चढ़ता जा रहा है | वर्षो से आस लगाकर बैठे ग्रामीणों को सड़क निर्माण कार्यो पर पानी फिरता नजर आ रहा है जो कि निर्माण तो हो रहे है | लेकिन बनाते बनाते ही उखड़ना शुरू हो जाते है | एक तरफ गाँवों – गाँवों तक सड़क का जाल बिछाया जा रहा है | और दूसरी बात यह है कि ऐसे प्रधानमन्त्री सड़क योजना की सड़के है जो बनाते बनाते ही उखड़ना शुरू हो जाते है | 

जैसे:- आमाकड़ा से कलेपरस, आमागांव से चिपोंडी आदि ऐसे कई ग्रामीण अंचलों के प्रधानमन्त्री सड़क योजना की सड़के जर्जर हो गई है जिससे साफ़ जाहिर होता है प्रदेश की सरकार इस लीपापोता सड़कों की निर्माण कार्यो को करने में लगी हुई है | चाहे ओ भी हो भ्रष्टाचारी से लिप्त हो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए नहीं तो शिवसेना जनता के साथ आन्दोलन करने में बाध्य होगी | इस भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सोपने वाले मुख्य रूप से रामनारायण उसेंडी, राजेन्द्र यादव, राजकुमार, कुलवंत कोमार्य, दिलीप बघेल |

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें