नवीन उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए आवेदन 20 अगस्त तक - CG Sandesh

नवीन उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए आवेदन 20 अगस्त तक

नरहरपुर तहसील के ग्राम पंचायत जामगांव, मानिकपुर, चोरिया तथा नगर पंचायत क्षेत्र नरहरपुर में अतिरिक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किये जाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर की ओर से पात्र इच्छुक एजेंसियों जैसे- आदिम जाति बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति (लेम्पस), ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो व सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो तथा जिस ग्राम पंचायत की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन दिया जाएगा।

समूह का कार्यक्षेत्र वहीं का हो, वन सुरक्षा समिति और अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन सहकारी सोसायटी अधिनियम अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत सहकारिता अधिनियम के अधीन तीन वर्ष पूर्व से पंजीकृत हो, राज्य शासन की ओर से विनिर्दिष्ट उपक्रम जैसे इच्छुक एजेंसियों से 20 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर के खाद्य शाखा से संपर्क किया जा सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें