कांकेर विधायक का जन्म दिवस मितान दिवस के रूप में मनाया
अच्छे मित्र के बिना जीवन अधूरा है-शोरी
हरेली तिहार पर महिला कांग्रेस ने कुर्सी दौड़, सुवा नाच का किया आयोजन
कांकेर क्षेत्र के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी का जन्म दिवस विधायक निवास कांकेर में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के वातावरण में मितान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न समाज के प्रमुख तथा गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी ने बताया कि शिशुपाल शोरी की सोच के अनुरूप अपने संस्कृृति एवं परम्परा को जीवंत बनाये रखने के उद्देश्य से मितान परम्परा को जनमानस के बीच जीवंत बनाये रखने की कोशिश है । विधायक शिशुपाल शोरी के जीवन परिचय देते हुए बताया कि ग्राम डुमाली में अत्यंत ही निर्धन अनुुसूचित जनजाति परिवार में हुआ, प्रारंभिक शिक्षा ग्राम डुमाली की ही प्राथमिक शाला में हुई तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा नरहरदेव विद्यालय कांकेर में पूर्ण हुई । शोरी दैनिक वेतन भोगी के रूप में वन विभाग में कार्य किये। वन विभाग ने वन रक्षक के पद में नियुक्ति प्रदान की। फिर बैंक ऑफ इण्डिया में सहायक प्रबंधक के रूप में पदोन्नत हुए अपने कठिन परिश्रम एवं लगन से शाखा प्रबंधक के पद पर आसीन होने में सफल रहे।
शोरी समाज सेवा, प्रशासकीय क्षेत्र में रूचि रखने के कारण से पी.एस.सी. प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको प्रेरित किया जिसके चलते एम.पी.एस. में 1983 में प्रथम प्रयास में अपने संवर्ग में टॉपर रहे। प्रशासनिक सेवा में प्रारंभिक पद डिप्टी कलेक्टर खण्डवा के रूप में पदस्थापना हुई उसके पश्चात एस.डी.एम. सरगुजा, ए.डी.एम. दुर्ग, सी.ई.ओ. जिला पंचायत कर्वधा तथा नगर निगम भिलाई में कमिश्नर , गृह विभाग महिला बाल विकास विभाग में सचिवालय में संयुक्त सचिव रहे तथा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में कलेक्टर के रूप मेें अपनी सेवाएं दी ।
कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों से प्रेरित होकर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के समक्ष उनके दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा लगातार कांग्रेस संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के कारण वर्ष 2018 में कांकेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। इस प्रकार शोरी का जीवन कई बांधाओं एवं अभाव रहा किन्तु आपने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष एवं प्रत्यनशील होने से आप आज सफलता के शिखर पर विराजमान हुए हैै।
इस दौरान विधायक शिशुपाल शोरी ने अपने उद्बोधन के पहले फिल्म शोले फिल्म का मसहूर गीत ऐ दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गुनगुना कर मितान के शाब्दिक अर्थ को बताते हुए कहा कि एक अच्छे मित्र के बिना जीवन अधूरा है मित्र एैसा नाता है जहां हर औपचारिकता और बंधन से उपर है पुरार्णिक समय से लेकर अब तक मित्रता के संबंध में कई जोड़िया मशहूर हुई है मित्रता केवल और केवल आपसी समझ से मजबूत होती है इसलिए एक मित्र का दूसरे मित्र के प्रति सत्यता और विश्वास का भाव सदैव होना चाहिए। इस दौरान अपने मितान जितेन्द्र सिह ठाकुर के साथ पुष्प भेट एवं गले मिलकर एक दूसरे का अभिनंदन किया। इसी प्रकार मंच पर आसीन अन्य मितान जोड़ी बिमला शोरी- आरती रवि श्रीवास्तव, गोमती सलाम-आरती यादव, गीता भास्कर-नीरा साहू, प्रिया टांडिया-आरूषी मिश्रा, कमला गुप्ता-माण्डवी दीक्षित तथा पुरूष वर्ग से लोमेन्द्र यादव-योगेश राजपूत, संग्राम नेताम-सोमेश सोनी, अमन-विकास चौरसिया, रोमनाथ-परमेन्द्र नाग, बबलू कुंवर दादरा-संतोष प्रधान ने अपने मितानों का अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम उपरात महिला कांग्रेस ने हरेली पर्व के अवसर पर विधायक निवास में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें आरती रवि श्रीवास्तव प्रथम, गोमती सलाम द्वितीय, तथा गीता भास्कर तृतीय स्थान पर रहे तथा सुवा नृत्य की भी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, नरेश ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, सुनील गोस्वामी, हरनेक सिंह औजला, रोमनाथ जैन, महेन्द्र यादव, कमला गुप्ता, दीपिका श्रीवास्तव, मनोज जैन, याशीन कराणी, मकबूल खान, हेमलता, याशमीन, हृदय राम शोरी, कमलकांत शोरी, के.आर. गजबल्ला, ईश्वर लाल मण्डावी, शंशांक शोरी, भावेश शोरी, आवेश मेमन, सहित विभिन्न कर्मचारी, संगठनों के पदाधिकारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होकर बधाई दी ।