खोड़पानी गौठान में आयोजित हरेली तिहार में शामिल हुए विधायक ना... - CG Sandesh

खोड़पानी गौठान में आयोजित हरेली तिहार में शामिल हुए विधायक नाग

अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम खोड़पानी के गौठान में आज हरेली त्यौहार मनाया गया, जिसमें विधायक अनूप नाग और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। हरेली पर्व के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा हुलकी नाचा प्रस्तुत की गई, महिला स्व-सहायता के महिलाओं की रस्सी खींच प्रतियोगित आयोजित की गई। 

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिनके विजेताओं को विधायक नाग ने नकद राशि से पुरस्कृत किया। विधायक नाग ने इस अवसर पर सामुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन भी किया। पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठान में पशुओं का टीकाकरण एवं टैगिंग कार्य किये गये।


अन्य सम्बंधित खबरें