शिवसेना द्वारा नगरीय निकाय की बिजली, पानी ,सड़क ,पेयजल ,स्वच्छता की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश भर में जन आंदोलन प्रारंभ किया गया
चारामा, शिवसेना द्वारा नगरीय निकाय की बिजली, पानी ,सड़क ,पेयजल ,स्वच्छता की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश भर में जन आंदोलन प्रारंभ किया गया है । जिसके तहत सर्वप्रथम शिवसेना द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के माध्यम से नगर पालिका में ज्ञापन सौंपकर शहरी क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी ,स्वच्छता, पेयजल आदि की समस्या सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है ।ज्ञापन के उपरांत अगर नगरीय क्षेत्र में बैठे स्थानीय प्रशासन द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से लेकर नगरीय क्षेत्र की जनता को इन समस्याओं बिजली, पानी ,सड़क, स्वच्छता की समस्या से निजात नहीं दिलाया जाता है तो शिवसेना द्वारा नगरीय क्षेत्र की जनता को साथ लेकर नगर निकायों का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी तारतम्य में शिवसेना चारामा इकाई द्वारा दिनांक 11, 8, 2021 को चारामा क्षेत्र के नालियों की गंदगी , बदहाल पेयजल व्यवस्था, बदहाल सफाई व्यवस्था, बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अगर चारामा नगर पंचायत द्वारा शीघ्र ही चारामा क्षेत्र की बिजली ,पानी ,सड़क ,पेयजल ,स्वच्छता की समस्या को दूर नहीं किया जाता है तो शिवसेना चारामा इकाई द्वारा नगर पंचायत कार्यालय चारामा का घेराव किया जाएगा ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से चंद्रमौली मिश्रा, चोवाराम साहू, ब्यासनारायण यदु, खेमलाल महला ,राजा साहु, तुलसी साहू, राजकुमार साहु, रविराज देवांगन ,प्रविण साहु एवं अन्य शिवसेना युवा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।