उत्तर बस्तर कांकेर : पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन क... - CG Sandesh

उत्तर बस्तर कांकेर : पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन के माध्यम से कराना होगा सत्यापन

भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के नवीन गाईडलाइन के तहत् छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाईन छात्रवृत्ति के लिए डिजीटल के माध्यम से सत्यापन कराना होगा।  
  

आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखनसिंह धु्रव ने जानकारी दी है कि जिले के शासकीय, आशासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं, 12वीं, महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई इत्यादि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 10वीं से उच्चतर स्तर में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केंद्र द्वारा जारी ऑनलाईन आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य होगा।

वेबसाईट edistrict.cgstate.gov.in पर उपलब्ध हो वे प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। विद्यार्थियों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता में त्रुटि होने पर सुधार करवायें, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर प्रदान किये गये बैंक खाते की seeding आधार नंबर से कराना अनिवार्य होगा। पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ होने से पूर्व लोकसेवा केंद्र के माध्यम से प्रमाण-पत्र ऑनलाईन प्राप्त करना होगा, साथ ही जिन विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में ऑफलाईन प्रमाण पत्र बनाया गया है, उन्हें ऑनलाईन अपडेट कराना अनिवार्य होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें