news-details

आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों के लिए 30 लाख रूपये स्वीकृत

कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के 11 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए उनके पद के अनुसार शासन ने घोषित ईनाम राशि 30 लाख रूपये स्वीकृत किया है। कलेक्टर ने चमरू उर्फ रामसिंह सलाम पिता सरऊ सलाम, उम्र 25 वर्ष साकिन हुच्चाड़ी थाना आमाबेड़ा के लिए 3 लाख रूपये, मुकेश्वरी नुरेटी पति चमरू सलाम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मलमेटा थाना ताड़ोकी के लिए 3 लाख रूपये, राजू पद्दा पिता चैतराम पद्दा उम्र 20 वर्ष साकिन आदनार थाना कोयलीबेड़ा के लिए 1 लाख रूपये, सुरेखा उर्फ शोभी ऑचला पिता मंगल सिंह ऑचल उम्र 19 वर्ष साकिन हांकेर थाना पखांजूर के लिए 1 लाख रूपये, मिलाप उर्फ नीलाप उसेण्डी पिता मंडल उसेण्डी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मरदा थाना कोयलीबेड़ा तहसील पखांजूर के लिए 7 लाख 50 हजार रूपये, मनकी ध्रुवा उर्फ सुरेखा उर्फ रेखा पिता आयतू राम ध्रुवा ग्राम मन्हाकाल सनतरई पारा थाना सिकसोड़ के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये, जागेश्वर कोमरा उर्फ प्रमोद पिता बैजनाथ उम्र 22 वर्ष निवासी मलमेटा थाना अंतागढ़ के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये, रामसिंह मर्रापी उर्फ राजेश मर्रापी पिता रैय सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम तेलंगा, गुडरापारा थाना आमाबेड़ा के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये, बिसलाल उर्फ सुकसदेव हिड़कों पिता दूर्गूराम हिड़को उम्र 28 वर्ष साकिन मसपुर थाना ताड़ोकी के लिए 3 लाख रूपये, मानको उर्फ देवकी दुग्गा पिता स्व. श्याम लाल, पति स्व. विनोद सलाम उम्र 20 वर्ष साकिन केसोकोड़ी (मिर्चेपारा) थाना कोयलीबेड़ा के लिए 1 लाख रूपये और लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश उम्र 42 वर्ष साकिन मनकेली के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत राशि के भुगतान हेतु चेक तैयार कर पुलिस अधीक्षक, कांकेर को प्रेषित किया जायेगा, जो नियमानुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों को भुगतान सुनिश्चित करेंगे।




अन्य सम्बंधित खबरें