ज्यादा पैसा कमाते हो, दुसरे को खीलाते पीलाते हो कहकर मारपीट.
शेख तमीम उल्लाह पिता शेख निजाम उल्लाह उम्र 40 वर्ष पंडरीपानी कांकेर ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त 21 को वह रात्रि लगभग 07.00 बजे अपने घर मे अपनी मां हमीदा बानो के साथ था, उसी समय बिरेन्द्र यादव, समीर यादव दोनो बाप बेटा उसके घर आकर आज कल ज्यादा पैसा कमाते हो दुसरे को खीलाते पीलाते हो तुमको आज बताते है बोलते हुये अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुये लोहे के राड से सिर में मारे.
जिसपर शेख तमीम उल्लाह ने क्या गलती है क्यो मारपीट कर रहे हो बोला तो फिर भी नही माने तब प्रार्थी की मां हमीदा बानो गाली गलौच मारपीट करने से मना की तो दोनो एक राय होकर फिर लोहे की राड से मारपीट किये जिससे उसके सिर मे चोट आया है खुन निकाला है.
मामले में पुलिस ने आरोपियों बिरेंद्र यादव और समीर यादव के विरुद्ध 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC की धारा का अपराध पंजीबद्ध किया है.