घर के आँगन से मोटर सायकल की चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

घर के आँगन से मोटर सायकल की चोरी, मामला दर्ज

नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम मारवाड़ी में घर के आँगन से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

भोजकुमार कोमरा ने पुलिस को बताया की वह ग्राम मारवाड़ी में रहता है,  खेती किसानी का काम करता है. भोजकुमार ने बताया कि 12 अगस्त 2021 को वह अपने मोटर सायकल हीरो HF DELUX क्रमांक CG 19 BM 5258 रंग काला को रात्रि 10.00 बजे अपने घर आंगन में खड़ी कर घर में सो गया था, और मोटर सायकल को हेन्डल लक करना भुल गया था.

इसके बाद जब वह अगले दिन सुबह 06.00 बजे उठकर देखा तो उसका मोटर सायकल आंगन में नहीं था, जिसे आसपास के पड़ोसी एवं गांव के लोगों को पूछताछ कर पता तलाश करने पर कोई पता नहीं चला.

बताया गया कि  कोई अज्ञात चोर रात्रि में मोटर सायकल हीरो HF DELUX क्रमांक CG 19 BM 5258 चोरी कर ले गया है जिसकी  कीमत करीबन 46,000 रूपये है.

पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है,


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें