लाइनमेन के पदों की भर्ती हेतु आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10वीं... - CG Sandesh

लाइनमेन के पदों की भर्ती हेतु आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

सीएसपीएचसीएल भर्ती के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर , रायगढ़ ,दुर्ग - राजनांदगाव क्षेत्र में लाइन परिचारक (लाइनमैन ) के पद पर कार्य करने के इच्छुक अर्हता धारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को 18 से 40 वर्ष होना चाहिए.

आवेदन शुल्क अनारक्षित और ओबीसी के लिए 300 रुपए। एससी एसटी के लिए 200 रुपए निर्धारित की गई है. 

ऑनलाइन आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं - http://www.cspc.co.in/


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें