news-details

नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी जलगांव महाराष्ट्र से गिरफ़्तार

थाना कांकेर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जलगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है।
 
मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराया था उसकी नाबालिग लड़की उम्र 17 वर्ष बिना किसी को कुछ बताये लापता हो गई है नाबालिग के अपहृत होने की आशंका पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 29 जून को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। सायबर सेल कांकेर की सहायता से तकनीकी विवेचना कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया विवेचना में अपहृता के जलगांव महाराष्ट्र में होने के की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कांकेर से विशेष पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना की गई।

थाना कांकेर की पुलिस टीम ने जलगांव महाराष्ट्र से आरोपी राजेश रोहिदास राठौर पिता रोहिदास उम्र 23 वर्ष निवासी जामनेर जलगांव महाराष्ट्र के कब्जे से अपहृता को बरामद किया अपहृता ने पुलिस को पूछताछ में जानकारी दिया कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से नाबालिग पीड़िता से दोस्ती कर बातचीत करता था एवं शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया था एवं जलगांव महाराष्ट्र में रख कर पीड़िता से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को थाना कांकेर के धारा 363, 366, 376 भादवि, 04,06 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।




अन्य सम्बंधित खबरें