केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ FIR दर्ज, शिवसेना ने रा... - CG Sandesh

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ FIR दर्ज, शिवसेना ने राणे के खिलाफ लगाए पोस्टर

उद्धव ठाकरे को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर नारायण राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के महाड़ पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है. नारायण राणे के खिलाफ IPC 153, 189, 504, 505 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये FIR महाड़ के युवा सेना अधिकारी सिद्धेश पाटेकर की शिकायत पर दर्ज किया गया है. मामले की जांच का जिम्मा महाड़ के एसपी शैलेश सणस को सौंपी गई है.

महाड़ में ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और कोरोना रोकथाम अधिनियम के तहत एक और मामला भी दर्ज कराया गया है. जिस जगह केंद्रीय मंत्री राणे मौजूद थे, वहां मौजूद तकरीबन 125 लोगों पर आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया गया है.

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दावा किया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ये भूल गए थे कि देश कब आजाद हुआ था. उन्होंने ये भी दावा किया था साल भूलने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी से पूछा था.

इस पर राणे ने कहा था, 'ये शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को ये नहीं पता कि हमें आजाद हुए कितने साल हो गए. अपने भाषण के दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर अपने सहयोगी से पूछा था. अगर मैं वहा होता तो उन्हें जोरदार थप्पड़ मारता.'

शिवसेना ने राणे के खिलाफ मुंबई समेत कई जगहों पर लगाए पोस्टर

नारायण राणे के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है. शिवसेना ने राणे के खिलाफ मुंबई समेत कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं. शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि राणे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. उन्होंने कहा, 'बीजेपी लीडरशिप को इम्प्रेस करने के लिए राणे शिवसेना और उसके नेताओं पर हमला कर रहे हैं. मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. पीएम मोदी को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें