अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या 3.30 करोड़ के पार...ऐसे उठा सकते हैं लाभ
असंगठित क्षेत्र के लिए शुरू की गई अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या इस वर्ष 25 अगस्त को 3.30 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस सामाजिक सुरक्षा योजना से चालू वित्त वर्ष में अब तक 28 लाख से अधिक अंशधारक जुड़े हैं। इस योजना की शुरुआत नौ मई, 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।
इस योजना से 18 से 40 वर्ष का ऐसा कोई भी नागरिक जुड़ सकता है जिसका बैंक या डाकघर में बचत खाता हो।इस योजना के तहत अंशधारक को 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति की आयु के बाद न्यूनतम 1,000 रुपये और योगदान की रकम के हिसाब से अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन दिए जाने की व्यवस्था है। पीएफआरडीए के आंकड़ों के अनुसार एपीवाई में सरकारी बैंकों के खाताधारकों की संख्या 2.33 करोड़ के साथ सबसे अधिक है
इसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 61.32 लाख, निजी बैंकों के 20.64 लाख, लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों के सामूहिक रूप से 10.78 लाख, डाक विभाग के 3.40 लाख और सहकारी बैंकों के 84,627 खाताधारकों ने भी अपना योगदान शुरू किया है।चालू वित्त वर्ष में पहली अप्रैल से 24 अगस्त तक एसबीआइ, केनरा बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से एक-एक लाख से अधिक एपीवाई खाते खोले गए हैं।
पीएफआरडीए ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में 25 अगस्त तक 10 लाख से अधिक एपीवाई खाते थे। करीब 78 फीसद अंशधारकों ने 1,000 रुपये की पेंशन योजना चुनी है। वहीं करीब 14 फीसद ने 5,000 रुपये की पेंशन योजना का विकल्प चुना है।
आपको यह जानकारी भी होनी चाहिए कि एक ही परिवार के एक से ज्यादा लोग अटल पेंशन योजना के तहत लाभ ले सकते हैं. यानी अगर आप हस्बैंड और वाइफ हैं तो दोनों इसके लिए आवेदन कर अधिकतम 10 हजार रुपये मंथली पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं. योजना में कम से कम 1000 रुपये पेंशन एक सब्सक्राइबर को मिलती है. जानते हैं इस योजना का कैसे ले सकते हैं लाभ....
किस उम्र के लोगों को मिलेगा लाभ
अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए कोई भी अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है तो जुड़ सकता है. वहीं, उसकी अधिकतम उम्र 39 साल होनी चाहिए.
कितनी मिलती है पेंशन
अटल पेंशन योजना में सब्सक्राइबर अलग अलग पेंशन राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें मंथली 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये तक गारंटेड पेंशन मिलती है. (representative image)
कितना करना होगा निवेश
अलग अलग उम्र के सब्सक्राइबर्स को अलग अलग मंथली निवेश करना होता है. 18 साल में जुड़ने पर 5000 पेंशन के लिए 210 रुपये मंथली, 25 साल में जुड़ने पर 376 रुपये मंथली, 30 साल में जुड़ने पर 577 रुपये मंथली अंशदान करना होगा. (file photo)
किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी है. साथ ही आपका आधार कार्ड नंबर भी आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. इसके अलावा एड्रेस प्रूफ और मोबाइल नंबर देना होता है
अटल पेंशन योजना के तहत निवेश पर आईटी की सेक्सन 80CCD के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. कई बैंकों में अकाउंट खोलने की सुविधा है.