छत्तीसगढ़: पटवारी के 804 पदों में भर्ती के लिए जारी होने वाला... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: पटवारी के 804 पदों में भर्ती के लिए जारी होने वाला है विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में व्यापम द्वारा जल्द ही पटवारी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने वाला है। राज्य के वरिष्ठ एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बलरामपुर प्रवास पर मिडिया से चर्चा के दौरान पटवारी के 804 रिक्त पदों में भर्ती के सम्बन्ध में जानकारी दी।

ऑनलाइन कामकाज के दौर में पटवारियों के पास सुविधा का अभाव है, इस पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में बहुत जल्द पटवारियों को वाहन और लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी दिया जा चूका है।

पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित की जाएगी.  राजस्व विभाग एवं व्यापम द्वारा विस्तृत रूप से विज्ञापन जारी किया जाएगा जिसमे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें