महासमुंद : अश्लील गाली गलौज की शिकायत के बाद भी पार्टी ने नहीं की कार्रवाई, भाजपा के दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफ़ा.
अश्लील गाली गलौज की शिकायत के बाद भी पार्टी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पिथौरा मंडल के अध्यक्ष अनूप तांडी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री बाबा सिकंदर ने दो दिन पूर्व भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफे की प्रतिलिपि cgsandesh.com कार्यालय भी प्रेषित किया है.
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य सतप्रीत सलूजा पर उनके साथ अश्लील गाली गलौज देने का आरोप लगा था. जिसकी प्रमाणित शिकायत वरिष्ठ जनों एवं पार्टी के पदाधिकारियों को की गई थी पार्टी के नेताओ ने कार्यवाही का आश्वाशन दिया था किंतु 18 दिन बाद भी पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यवाही नहीं की. जिस से आहत होकर वह पार्टी के इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस्तीफे की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी व प्रदेश प्रभारी आदि को प्रेषित किया गया है.