बसना : गाँव में अवैध शराब की बिक्री रोकने हेतु महिलाओं ने दिया आवेदन
ग्राम खेमड़ा की महिला सदस्यों की टीम ने कल सोमवार को बसना थाना आकर थाना प्रभारी के नाम अपने गाँव में अवैध शराब की बिक्री रोकने हेतु आवेदन दिया.
महिलाओं ने बताया कि उनके गाँव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है जिसके चलते गाँव का माहौल ख़राब हो रहा है. महिलाओं ने बताया कि गाँव के स्कूल वाले रास्ते कई जगह पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जहाँ से गुजरने वाले छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की अनहोनी होने का खतरा रहता है.
जिसके चलते महिलाओं ने बसना थाना प्रभारी को अवैध शराब बिक्री करने वालों के ऊपर कार्रवाई करने का अनुग्रह किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें