news-details

सरायपाली: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला छिन्द्पाली जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ सम्पन

सरायपाली। 09 सितंबर 2021 को जवाहर नवोदय विद्यालय छिन्द्पाली, सरायपाली में 10 सितंबर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया। आत्महत्या शब्द का अर्थ है। अपने आप को नुकसान पहुंचाना अर्थात समाप्त करना है। आत्महत्या हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति कर्ता हैं। विश्व में आत्महत्या के मामले में भारत आगे है।

राष्ट्रीय स्तर 2015 में सर्वे हुये उसके अधार पर छ्त्त्तीसगढ  1 लाख की जन संख्या में 27.7 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर सर्वे में NCBR के अनुसार राज्य छत्तीसगढ्  चौथे स्थान पर है। आत्महत्या यह एक सामाज के लिये अभिशाप है। जिन्दगी से छोटा मौत है। हर किसी को जीने का अधिकार है।  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे ने बताया की आत्महत्या रोकथाम किसी एक व्यक्ति या एक विभाग से हम रोकथाम नही कर सकते, यह स्व प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के लोगो की जरूरत है। समाज के निचेले स्तर में रहने वाले को ऊपर उठाने की जरूरत है। जिसे हर व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में जुड सके उनका अर्थिक, सामाजिक, शिक्षा का स्तर सुधर सके। आत्महत्या रोकथाम पर एसे संकेत के बारे में बताया गया, जिसे व्यक्ति के मनो स्थिति का आकलन कर सकते हैं।

कौन डिप्रेशन में आकर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही हैं। उसका मनोबल को बढ़ाया जाय। आपसी संबंधो को ठीक कर पाए, अपने रिस्तो को सुधार सके , अपने तनाव को साझा कर सके। दु:ख को बया करने कम होगा। मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए नियमित रूप से योग साधना से जुड़े। व्यायाम करें। वातावरण का आनंद ले। मनोरंज का उपयोग करे। रुचि गत चीजो में ध्यान दे। हमेशा खुशनुमा जीवन जिए जितना हो सके कम तनाव न ले। परीक्षा के समय अत्याधिक ध्यान दें अनदेखा न करे।

स्पर्श क्लिनिक जिला अस्पताल महासमुंद ंंमनोरोग विभाग में मनोसामाजिक परामर्श, दवाई, मनोवेज्ञनीक जांच की सुइधा दी जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर कार्यशाला किया गया , 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जे एन यू के प्रिन्सिपल नहाटे सर, यदु सर , बेहरा सर कौन्सलर मेडम का सहयोग रहा। कार्य शाला का संचालन मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे मेडिकल कॉलेज सम्बंध जिला चिकित्सालय महासमुंद के टीम उपस्थिति थे।




अन्य सम्बंधित खबरें