10 जनवरी को होता है विश्व हिंदी दिवस....फिर आज क्यों मनाया ज... - CG Sandesh

10 जनवरी को होता है विश्व हिंदी दिवस....फिर आज क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

आज कल की पीढ़ी अंग्रेजी भाषा को ज्यादा और हिंदी भाषा को कम महत्व देती है। हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए हर साल देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और इसका सम्मान करने के लिए इसे एक दिन समर्पित किया गया है जिसे हिंदी दिवस के नाम से जाना जाता है। बता दें कि बोहर राजेंद्र सिम्हा और अन्य के प्रयासों के कारण, 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत गणराज्य की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था। जिसकी वजह से प्रत्येक वर्ष बोहर राजेंद्र सिम्हा के जन्मदिन के अवसर पर हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया गया

विश्व हिंदी दिवस क्या है?
1975 में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए, विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। 1975 से विभिन्न देशों जैसे मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका ने विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया है। 10 जनवरी 2006 को पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था और जब से इसे वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करने के लिए 10 जनवरी को विशेष दिवस मनाया जाता है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें