news-details

उत्तर बस्तर कांकेर : महाराजा अग्रसेन सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए पात्र आवेदकों से प्रविष्टि आमंत्रित किया गया है, आवेदन पत्र 25 सितम्बर तक कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

राज्य शासन ने समाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे- अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय महाराजा सम्मान की स्थापना की है। वर्ष 2021 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु सर्व संबंधितों से 25 सितम्बर के सायं 05 बजे तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। उक्त पुरस्कार के तहत् 02 लाख रूपये चयनित व्यक्ति को नगद प्रदान किये जाएंगे, साथ ही प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी।

उक्त पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु व्यक्ति का पूर्ण परिचय, समाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे- अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किये गये कार्यों की सह प्रमाण विस्तृत जानकारी, यदि कोई पुरस्कार प्राप्त किया हो तो, उसका विवरण, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं, ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति तथा यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम, मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख इत्यादि प्रविष्टि में उल्लेख करना होगा।




अन्य सम्बंधित खबरें