news-details

"19 सितंबर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ प्रथम प्रांतीय सम्मेलन में सम्मिलित"

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के एक सूत्री मांग के समर्थन एवं 19 सितंबर प्रांतीय सम्मेलन जगदलपुर (बस्तर) में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रभारियों एवं कार्यकारिणी के बीच एक बैठक आहूत की गई बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणीयों के मतानुसार संघ में सम्मिलित 98/99 के सभी सदस्य 19 सितंबर प्रांतीय सम्मेलन जगदलपुर (बस्तर) में सम्मिलित होना तय किया गया।

बैठक में पदाधिकारी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के बीच अपनी पुरानी पेंशन अधिकार को प्राप्त करने हेतु रणनीति भी तैयार की गई ,बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पटेल द्वारा प्रांतीय गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सम्मेलन में सम्मिलित होना संघ के सभी सदस्यों को अनिवार्य कहा गया।

ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली के सभी सम्मिलित सम्मानीय सदस्य दिनांक 18 / 09 / 2021 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे बस स्टैंड सरायपाली से जगदलपुर (बस्तर) के लिए रवानगी तय किया गया।

समस्त जानकारी ब्लॉक सचिव अजय आर्य फिजिक्स प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ सरायपाली द्वारा दी गई।




अन्य सम्बंधित खबरें