महासमुंद: दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 2 की  मौत - CG Sandesh

महासमुंद: दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 2 की मौत

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम लभरा खुर्द में 19 सितम्बर की सुबह करीब 09:00 बजें से 06:00 बजे के बीच लभरा खुर्द में एक महिला की कुंआ में गिरने से पानी में डूबने से मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मृतीका फुलेश्वरी ध्रुव पति ईश्वर उम्र 32 साल ग्राम लभरा खुर्द की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।

वहीं दूसरी घटना कोमाखान थानान्तर्गत ग्राम बामनसरा की है जहाँ 18 सितम्बर की शाम ईमली, तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक-   पुलकीत ठाकुर पिता मनोज ग्राम बामनसरा का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें