वन विभाग और तटरक्षक ने 1 करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव किय... - CG Sandesh

वन विभाग और तटरक्षक ने 1 करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव किया बरामद

तमिलनाडु वन विभाग और तटरक्षक ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव (सी कुकंबर) बरामद किया है, जिसे तस्करी कर श्रीलंका ले जाये जाने की आशंका थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गश्त लगाने के दौरान, यहां पम्बन के पास संदिग्ध रूप से जाती हुई एक नौका दिखाई पड़ी, जिसकी जानकारी तटरक्षक को दी गई।
उन्होंने कहा कि जब तटरक्षक कर्मियों ने नाव की जांच की तो उस पर कोई व्यक्ति नहीं था और डेढ़ किलोग्राम का ‘सी कुकंबर’ बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें