विधायक नंद ने बच्ची के एडमिशन फीस सहित पढ़ाई के लिए दिया आवश... - CG Sandesh

विधायक नंद ने बच्ची के एडमिशन फीस सहित पढ़ाई के लिए दिया आवश्यक सामग्री

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा जय लाल चौहान एवं गायत्री चौहान के निवेदन में उनके बिटिया अनुराधा चौहान को पढ़ाई लिखाई हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एडमिशन फीस के साथ-साथ हॉस्टल फीस एवं स्कूल बैग जूता सहित पढ़ाई लिखाई का अन्य सामग्री आज प्रदान की गई।

सरायपाली विधायक कार्यालय में पहुंचे उनके माता पिता ने बताया कि खेती मजदूरी का काम करने वाले हैं और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की हालात में अपने बच्ची को आगे की पढ़ाई हेतु सक्षम नहीं हैं । जबकि उनकी बच्ची पढ़ाई लिखाई में ज्यादा रुचि रखने वाली है। जिसे देखते हुए विधायक नंद द्वारा संज्ञान में लेते हुए अनुराधा चौहान के माता पिता की आर्थिक स्थिति को सत्यापन करते हुए उनके बिटिया को आगे के पढ़ाई हेतु प्रेरित करते हुए एडमिशन फीस सहित पढ़ाई लिखाई हेतु अन्य सामग्रियां प्रदान किया।
 
विधायक नंद के इस सहयोग से अनुराधा चौहान के चेहरे में खुशी आ गई और आगे पढ़ाई लिखाई के लिए उत्साहित नजर आई। अनुराधा के माता पिता ने इस सहयोग हेतु विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें