बसना : मछली सब्जी क्यों बना रहे हो कहकर बेटे ने लोहे के पाईप... - CG Sandesh

बसना : मछली सब्जी क्यों बना रहे हो कहकर बेटे ने लोहे के पाईप से पिता की कर दी पिटाई.

बसना थाना अंतर्गत आदर्श नगर में मछली सब्जी क्यों बना रहे हो कहकर बेटे ने लोहे के पाईप से पिता की कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रमजानी मनसूरी ने पुलिस को बताया कि 22 सितम्बर 2021 को दोपहर करीब 02.00 बजे के आसपास वह अपने घर में मछली सब्जी बना रहा था तभी उसका बडा लडका नसीम उर्फ सोनू मछली सब्जी क्यों बना रहे हो बोलकर आवेश मे आकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुए लोहे के पाईप से उसके दोनो पैर एवं पसली में मारपीट किया है । मारपीट करने से उसके दोनो पैर एवं पसली में चोंट आई है दर्द हो रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें