राष्ट्रीय बजरंग दल बसना ने की साईं विहार कॉलोनी में नल-जल योजना पर रोक लगाने की मांग.
राष्ट्रीय बजरंग दल बसना ने नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित साईं विहार कॉलोनी को अवैध बताते हुए नगर पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन दिया है, और इसपर कार्रवाई की मांग की है.
राष्ट्रीय बजरंग दल के मोहन सोनवानी ने बताया कि नगर पंचायत बसना वार्ड नं 11 स्थित साई विहार कॉलोनी में निजी प्लाटिंग किया गया है, जिसपर नगर पंचायत बसना द्वारा नल जल योजना की शुरुवात करने के लिए विस्तार किया जा रहा है. जिसपर रोक लगा कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है.
ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से मोहन सोनवानी, रितेश साहू, संजय यादव, प्रकाश साव, अमित अग्रवाल, रमेश डड़सेना, किशन साव, नवीन डड़सेना, पवन चौहान, दीपक चौहान, रवि, नवीन, केशव, महेश, मनोज, रमन, धर्मानंद, जयनारायण, कृष्णा, विकाश, अविनाश, अजय, रोहन, रविन्द्र, देवेंद्र, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.