बंजारा समाज को एसटी में शामिल करने की मांग की - CG Sandesh

बंजारा समाज को एसटी में शामिल करने की मांग की

बसना: बंजारा समाज के कौडिया परिक्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कहैन्या नायक,संतोष चौहान ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय से उनके गृह ग्राम बगिया में सौजन्य मुलाकात किया, साय के साथ में छत्तीसगढ़ के बंजारा समाज के गतिविधि और सामाजिक उत्थान के विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया ,कन्हैय्या नायक ने बताया कि छतीसगढ़ में लगभग दो से ढाई लाख बंजारा समाज की जनसंख्या है, वर्तमान सरकार बंजारा समाज से किसी को भी निगम आयोग मंडल में नही लिया गया है,जिससे समाज अपने को अपेक्षित महसूस कर रहा है।

साय ने छत्तीसगढ़ के बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए व्यक्तिगत रुप से केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा से चर्चा कर बंजारा समाज को एसटी में शामिल करने के लिए आश्वासन दिया है. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात हेतु संतोष चौहान,कन्हैया नायक,ताराचंद नायक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें