बसना : आनलाईन आईपीएल सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते पकडाए. - CG Sandesh

बसना : आनलाईन आईपीएल सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते पकडाए.

बसना पुलिस को 23 सितम्बर 21 को मुखबीर से सूचना मिला कि भंवरपुर के जितेन्द्र देवांगन के मुर्गा दुकान के सामने पालू उर्फ चन्द्रपाल देवांगन मोबाईल से आपीएल 20-20 मुंबई एवं कोलकाता मैच में आनलाईन ओवर बाल विकेट पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ में हार जीत का दांव लगाकर खेल खेला रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम बसना रोड जितेन्द्र देवांगन के मुर्गा दुकान के पास पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोबाईल से आनलाईन आईपीएल 20-20 खेल के ओवर बाल विकेट पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलते खेलाते पकडे जिसे पुछताछ कर नाम पता पुछने पर पालू उर्फ चन्द्रपाल पिता धनीराम देवांगन उम्र 32 साल साकिन भंवरपुर चौकी भंवरपुर का होना बताये. आरोपी के कब्जे से उक्त मोबाईल को रियल मी 07 कंपनी हैंडसेट को खोलकर नेट आनलाईन चेक करने पर युजर आईडी को खोलकर देखने पर आईपीएल 20-20 के खेल में ओवर बाल विकेट पर रूपये पैसे का दांव लगाकर स्क्रीन प्रींट में पटेल 00170ए IPL2021 एकाउंट स्टेटमेंट लिखा हुआ एक पन्ना, सट्टा पट्टी लगा हुआ बैलेंस 12480 रूपये का सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 4370 रूपये तथा सट्टा पट्टी खेलने में उपयोग रियल कंपनी का हैंडसेट कीमती 12000 रूपये जुमला कीमती 16370 रूपये को गवाह के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध लेखबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें