साई नगर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 40 हितग्राहिय... - CG Sandesh

साई नगर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 40 हितग्राहियों को वितरण किया गया गैस कनेक्शन

बसना: स्वच्छ ईंधन,बेहतर जीवन" के नारे के साथ केंद्र सरकार नें 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना "प्रधानमंत्री उज्जवला योजना" का शुरूआत हुआ था यह योजना एक धुँआरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना हेतु एवं वर्ष 2019 तक 5 करोड़ परिवारों,विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था साथ योजना से एलपीजी के उपयोग में वृद्धि होगी एवं स्वास्थ्य संबंधी विकार,वायु प्रदूषण एवं वनों की कटाई को कम करने में मदद मिलेगा इन्ही उद्देश्य से क्षेत्र में उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया जा रहा है।

शनिवार को बसना शहर अंतर्गत साईं नगर में भाजपा पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा द्वारा वार्ड के हितग्राहियों को उज्जवला योजना के अंतर्गत 40 गैस कनेक्शन वितरण किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से वार्ड नं 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत कामेश बंजारा,भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा,राहुल नायक,उमेश बंजारा,प्रशांत बंजारा,वीरेन्द्र बंजारा,गजानंद साव,भरत राजपूत,आकिप कादरी एवं हितग्राही निर्मला दुबे,रुबीना खान,जानकी साहू,रीता भोई,सरस्वती यादव,पायल सोनी ऋतू दास,रंभा सोनी,सरिता डाबरा,कांता दुबे वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें