गौरवपथ में विगत वर्षों से बंद लाइटों पर नई लाइटें लगाई गई  - CG Sandesh

गौरवपथ में विगत वर्षों से बंद लाइटों पर नई लाइटें लगाई गई 

बसना,बसना नगर पंचायत क्षेत्र पदमपुर मार्ग पर स्थित गौरवपथ पर वार्ड नं 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा के अथक प्रयास से सौंदर्यीकरण एवं बंद पड़ी लाइटों पर बेहतर रोशनी की सुविधा के लिए नगरपंचायत के द्वारा नये लाइट लगवाया गया।

विगत अनेकों वर्षों से बंद था स्ट्रीट लाइट
बता दें कि बसना नगर पंचायत पदमपुर मार्ग गौरव पथ पर लगे अत्यधिक स्ट्रीट लाइटें अनेकों वर्षों से खराब एवं बंद पड़ी थी. जिसके कारण रात्रि के समय अनहोनी का डर दुर्घटना एवं अनेकों समस्याओ का सामना नगरवासियों एवं यात्रियों को करना पड़ता था।

समस्या को देखते हुए विगत दिनों नगर पंचायत की बैठक पर वार्ड नं 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा द्वारा लगातार नगर पंचायत के समस्यओं को उठाया जाता था साथ ही गौरव पथ पर नए लाइट की मांग प्रमुखता से करते हुए कल शनिवार को गौरव पथ पर लगे खंभों में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नए स्ट्रीट लाइट पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि, नगर के युवाओं की उपस्थिति में स्ट्रीट लाइट लगवाया गया।

नगर की प्रमुख व्यवस्थित मार्ग
बसना नगर पंचायत अंतर्गत पदमपुर मार्ग सबसे व्यवस्थित मार्ग है यह मार्ग पड़ोसी राज्य उड़ीसा से लगा हुआ है तथा व्यापार के लिए यह मार्ग बसना का प्रमुख मार्ग है जिसमें अनेकों बैंक,स्कूल,सफ्ताहिक बाजार, कृषि उपज मंडी एवं पुलिस थाना उक्त मार्ग पर आते है।

अब नए स्ट्रीट लाइट लगने से रात के समय होने वाली परेशानियां उत्पन्न नहीं होगी नए लाइट लगने पर व्यापारी एवं नगर वासियों के चेहरों पर मुस्कान आई। मांग पर जल्द लाइटें व्यवस्था कर लगाए जाने पर पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि द्वारा नगरपंचायत सीएमओ अशोक सालमे एवं इंजीनियर भीष्म प्रधान का आभार व्यक्त किया

स्ट्रीट लाइट लगने के दौरान मुख्य रूप से वार्ड नंबर 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिन्हा, राहुल नायक ,उमेश बंजारा आदित्य रंजन कानूनगो एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरें