बसना : लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर का... - CG Sandesh

बसना : लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 28 सितम्बर 2021 को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम झांपीमौहा तिराहा ग्राम पिरदा से चनाट जाने के रोड किनारे आम जगह पर लोगो को अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस की टीम ग्राम झांपीमौहा तिराहा में पहुंचकर मुखबीर के निशानदेही पर पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम मोतीराम कुहुप पिता बुडउ कुहुप उम्र 53 साल साकिन झापीमौहा चौकी भंवरपुर थाना बसना का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब की शीशी दोनो में करीब 100, 100 एमएल भरी हुई प्लेन शराब कीमती 100 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास कीमती 05 रूपये जुमला 105 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से पंजीबद्ध अपराध कर विवेचना मे लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें