बसना : तेज रफ़्तार पीकप बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत खेमडा तालाब के पास तेज रफ़्तार पीकप बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रितेश शाह ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी डोलामणी शाह तारा फ्रेम राईस मिल खेमडा मिल चलाने का काम करते है. 26 सितम्बर 2021 को उसके पिताजी डोलामणी घर से खाना खाकर मो0सा0 क्रमांक CG 06 GA 8577 एच. एफ. डिलक्स को चलाते हुए तारा फ्रेम मिल जा रहे थे.
जैसे ही खेमडा बडा तालाब के पास सडक मे पहुंचे उसी समय पीकप बोलेरो CG 06 GU 4523 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके पिताजी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किये है जिससे उसके पिताजी के सिर, माथे, दोनो पैर मे चोंट लगा था । मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है । घायल उसके पिताजी को 108 एम्बूलेंश में बैठाकर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना ईलाज हेतु लाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीकप बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें