news-details

राज्यपाल पुरुष्कार से पुरुष्कृत हुए कांकेर के गोविंद सिन्हा

भानूप्रताप देव पीजी कॉलेज कांकेर में अध्ययनरत् और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक गोविंद सिन्हा को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर डी एल पटेल भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर यह सम्मान उनके उत्कृष्ठ सेवा कार्यो पर दिया गया।

 गोविंद सिन्हा समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके इस सफलता पर उनके माता-पिता पैतृक गांव और महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी इस सफलता श्रेय अपने माता - पिता, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कंवर के साथ साथ अपने सभी गुरुजनों व अपने वरिष्ठ स्वयंसेवकों को दिया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। गोविन्द सिन्हा आगे जिला स्तर पर एक मुहिम चलाने की बात कही "चल संगी पानी बचाबो"। इस मुहिम पर आगे सभी लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। गोविंद सिन्हा रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे है और जरूरत मंदों को रक्त उपलब्ध करवाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी उन्होंने लोगों को संघर्ष से लड़ने के लिए साथ लेकर चलने की बात कही। वे चारामा तहसील के भानपुरी गांव के निवासी है।




अन्य सम्बंधित खबरें