BASNA : आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर  भंवरपुर में मनाया गया आ... - CG Sandesh

BASNA : आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर भंवरपुर में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव.

भंवरपुर। आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई भंवरपुर, क्रीड़ा विभाग भंवरपुर, पुलिस चौकी भंवरपुर, नेहरू युवा केन्द्र, सोतोकान कराटे संघ व इंडियन सेल्फ डिफेंस आर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन भंवरपुर में किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर एवं भंवरपुर पुलिस चौकी के जवानों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


भंवरपुर झारबंद से पड़कीपाली तक दो किमी दौड़ में प्रथम स्थान पर कक्षा 12 वीं से चुड़ामणी राय, द्वितीय रमेश पुहुप एवं तृतीय स्थान पर कौशल सिदार रहे। इस दौड़ में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान, क्रीड़ा विभाग अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने भी दौड़ लगाई।

वहीं समापन समारोह पुलिस चौकी भंवरपुर के पास आयोजित किया गया जहां चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट, साइबर सुरक्षा आदि उपयोगी जानकारी दी गई। इसी प्रकार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान, नेहरू युवा केंद्र से केदारनाथ दीवान, सोतोकान कराटे संघ से खिलेश्वर बरिहा द्वारा आयोजन की प्रस्तावना रखते हुए जानकारी दी गई। कार्यक्रम संचालन करते हुए कर्मचारी संघ अध्यक्ष बसना पुरुषोत्तम दीवान ने देशभक्ति कविता सुनाई।



रासेयो सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा आईटी सेल महासमुंद जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया, वहीं पुलिस चौकी भंवरपुर द्वारा भी सभी प्रतिभागियों के लिए सांत्वना पुरस्कार की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह रहा।



इस दौरान भंवरपुर सरपंच प्रतीक देवांगन भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस चौकी भंवरपुर सहित कराटे संघ से उपेंद्र प्रधान, राज साहू, हारलाल चौधरी, नंदकुमार चौधरी, मंटू अग्रवाल, विशु अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, वीरेंद्र वैष्णव, महेंद्र पटेल सहित प्रबुद्ध जनों का सहयोग रहा।



अन्य सम्बंधित खबरें