बसना : सार्वजनिक जगह पर लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाहीं.
बसना पुलिस को 27 सितम्बर 2021 को महिला समुह ग्राम खेमडा के द्वारा फोन से सूचना मिला कि सूरती भोई नामक व्यक्ति अपने घर के सामने में सार्वजनिक जगह पर लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कराते मिली. मुखबिर के सुचना पर पुलिस की टीम महिला समुह के गवाह को साथ लेकर उपरपारा खेमडा गये जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सूरती भोई पिता कन्दरपो भोई उम्र 68 साल निवासी ग्राम खेमडा उपरपारा थाना बसना का होना बताया. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब का पौवा जिसके अंदर 90, 90 एमएल शराब भरी हुई जुमला 180 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 80 रूपये तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया।
आरोपीया का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।