घर के बाहर पति ने बनवाया पत्नी का मंदिर
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक पति ने पत्नी की मौत के बाद घर के बाहर ही
उसका मंदिर बनवा दिया और तीन फीट की बैठी हुई प्रतिमा स्थापित की. उस प्रतिमा को
रोज साड़ी पहनाई जाती है. लोग देवी-देवताओं की
मंदिर बनाते हैं. महापुरुषों की मंदिर बनाते हैं. लेकिन एमपी के शाजापुर जिले में
पत्नी की मौत के बाद पति ने ‘पत्नी का मंदिर’ बनवा दिया. घर के ठीक
बाहर बनाए इस मंदिर में दिवंगत पत्नी की तीन फीट ऊंचाई वाली बैठी हुई प्रतिमा
स्थापित की गई है. प्रतिदिन बेटे अपनी मां को यहीं पर दर्शनकर तसल्ली करते हैं.
ग्राम सांपखेड़ा निवासी बंजारा समाज के नारायणसिंह राठौड़ अपनी पत्नी और बेटों के साथ परिवार सहित रह रहे थे. परिवार में सभी कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन नरायणसिंह की पत्नी गीताबाई धार्मिक कार्यक्रमों में ज्यादा सम्मिलित रहती थी. भजन-कीर्तन में प्रतिदिन जाने के साथ ही वो भगवान की भक्ति में रमी हुई थी.
ऐसे में परिवार के बेटे अपनी मां को देवी तुल्य ही समझते थे लेकिन कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर के दौरान गीताबाई की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने डॉक्टर से ट्रीटमेंट कराया तो पता लगा कि गीताबाई का ब्लडप्रेशर बढ़ता जा रहा है. गीताबाई के बेटे संजय उर्फ लक्की राठौड़ ने बताया कि डॉक्टरों ने मां का इलाज किया लेकिन इससे भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. गीताबाई की जान नहीं बच पाई और 27 अप्रैल 2021 को उनका निधन हो गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें