बसना : दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ... - CG Sandesh

बसना : दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत रंगमटिया सिदारडिह में दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रीतिबाई यादव ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम बड़े साजापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) की निवासी है | विगत माह 14 फरवरी 2021 को उसका विवाह संजय यादव पिता गम्मतराम यादव निवासी गडगांव (सिदारडीह) के साथ सामाजिक रिति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था । विवाह के कुछ दिनो के पश्चात ही उसके ससुराल वाले उसे शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडित करना शुरु कर दिये तथा ये बोले कि मुझे सगाई में कोई दूसरी लड़की दिखाये थे और शादी किसी ओर के साथ करवा दिए है कहकर झूठा आरोप लगाते हुए दहेज में मोटर सायकल व कीमती सामान नही लाई कहकर मारपीट व गाली गलौज करना शुरू कर दिए। शादी के पश्चात उसे कमाने खाने के लिए ईट भठ्ठा भी ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ मारपीट व गाली गलौज का बहुत प्रताड़ित किये जिसकी खबर वह किसी तरह माबाईल फोन के माध्यम से अपने परिवार वालों को दी और पूरी घटना के बारे में बताई तो उसके परिवार वाले ईट भट्ठा जाकर उसे वहां से छुड़ाकर लाए हैं । अभी वर्तमान में वह अपने मायके अपने पिता के घर में रह रही है । उसके ससुराल वाले उसे बहुत प्रताडित कर रहे हैं तथा उसके जान को भी खतरा है और बोलते रहते हैं कि इसे मिट्टी तेल डालकर जलाकर मार देते हैं । उनके इस तरह के रवैये से वह काफी परेशान तथा भयभीत है । उसके पति उससे बात तक नही कर रहे हैं । आरोपीगणों द्वारा आवेदिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना घटित होना पाया गया जो अपराध धारा 498(A), 506, 34 ता0हि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें