सरायपाली: जवाहर नवोदय विद्यालय में नवल कुमार चौहान का हुआ चयन, इससे पहले भी सैनिक स्कूल में हुआ था चयन
युधिष्ठिर बरिहा. सरायपाली अंचल के ग्राम बगाईजोर में स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल जो कि अब आर.एस. इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के नाम से संचालित हो रही है से इस वर्ष कक्षा छठवीं में अध्ययनरत नवल कुमार चौहान माता श्रीमती रजनी चौहान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में हुआ है। यहीं नहीं जोगीडीपा निवासी नवल का चयन इससे पूर्व सैनिक स्कूल में भी हुआ था। बचपन से होनहार रहे नवल की इस सफलता से स्कूल तथा घर में हर्षोल्लास का माहौल बना है। स्कूल संचालक नरेन्द्र साहू, प्रेसिडेंट सुरेन्द्र साहू, हेडमास्टर मधुमंगल साहू एवं समस्त शिक्षकगण समेत सभी जोगीड़ीपा निवासियों ने आर्शीवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें