सामुहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी एस आई किशोर तिवारी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग.....कई महीनों बाद भी आरोपी एसआई को गिरफ्तार नही कर पाई है पुलिस
सामुहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी एस आई किशोर तिवारी को तत्काल गिरफ्तार
करने की मांग लेकर मंगलवार को कोसरिया (गंधर्व) समाज भानुप्रतापपुर ने
तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली निकालते हुए
राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है। समाज द्वारा पुलिस को 12
दिन का अल्टीमेटम देते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की है अन्यथा चक्काजाम व
उग्र आंदोलन किया जाएगा।गोंडवाना समाज कांकेर के जिला अध्यक्ष मानक दरपट्टी ने कहा कि कानून
व्यवस्था सब के लिए एक समान है, कई महीनों बाद भी आरोपी एसआई को गिरफ्तार
नही कर पाई है, पुलिस अपने कमियों व खामियो को छुपाने का काम कर रही है। हम
पुलिस प्रशासन से आग्रह व निवेदन करते है कि वे हमें मुठ्ठी भर न समझे
एसटीएससी हम एक है और एक ही रहेंगे हमारी परीक्षा न ले, यदि आरोपी की
गिरफ्तारी नही हुई तो आने वाले समय मे एसटीएससी मिलकर बड़ा एवं उग्र आंदोलन
किया जाएगा जिसे प्रशासन को संभालना मुश्किल पड़ जायेगा।
गोंडवाना समाज के ब्लाक अध्यक्ष कृष्णा टेकाम ने कहा कि एसटी,एससी के साथ
हो रहे अत्याचार बर्यास्त नही किया जाएगा। दुष्कर्म के आरोपी एस आई किशोर
तिवारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें अन्यथा आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा
जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष
चेतन मरकाम ने कहा कि समाज के बेटी के साथ घिनौना काम हुआ है, आरोपी को
पकड़ने में शासन-प्रशासन के द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया है। यदि
आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नही होगी तो सड़क की लड़ाई लगी जाएगी इसके लिए सर्व
आदिवासी समाज उनके साथ खड़ी है। जितेन्द्र बैंजामिन मसीह समाज एवं कांग्रेस
सेवा दल के ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रतापपुर ने भी अपना समर्थन देते हुए कहा कि
समाज के बच्ची के साथ हुए अन्याय मानवता के खिलाफ है इस लड़ाई में सभी
वर्गों को सामने आना चाहिए। भानबेड़ा के पूर्व सरपंच ने पुलिस प्रशासन के
उदासीनता व आरोपी को भगाने में सहयोग किया गया है। जब तक पीड़िता को न्याय
नही मिल जाता तब आंदोलन जारी रहेगा।
विजय नेताम ने घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपी किशोर तिवारी को जल्द
गिरफ्तार किए जाए। मोती राम नाग ने कहा कि कानून के रक्षक के नीचे अपराध हो
रहा है। पुलिस रक्षक बल्कि भक्षक
बन गया है। पेशा कानून, पांचवीं अनुसूची बस्तर में आज भी पालन नही किया जा
रहा है। इनके अलावा कई समाज प्रमुखों वक्तावो ने अपने विचार इस मंच के
माध्यम से रखे। मंच संचालन नरेंद्र बेसरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसटी
व एससी समुदाय के लोग एकत्रित रहे।