बसना: सेवा और समर्पण अभियान के तहत गाँधी जयंती पर सफाई कर्मियों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया :भाजयुमो
बसना: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के तहत 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के मार्गदर्शन में स्वच्छता के अभियान के तहत जिला प्रभारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा द्वारा शासकीय स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र एवं वार्ड नं 13 आंगनबाड़ी के बाहर युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता कर्मियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम
को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कहा कि देश के
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर पूरे भारत वर्ष के
नागरिकों को जागरुक कर रहे है। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री महापुरुषों
की याद में यह स्वच्छता अभियान देश मे बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा नेता डॉ एन के अग्रवाल ने कहा कि समय समय पर अनेक समाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा अनेक बस्तियों में सफाई अभियान चलाए जाते है, लेकिन मोदी सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर गांधी जयंती के मौके पर ये अभियान विशेष रूप से चलाया जाता है, ताकि लोग स्वच्छता को अपने जीवन मे अपनाकर जहां अपने आसपास के वातावरण को साफ सुधारा रखने का संकल्प ले,वही गन्दगी से फैलने वाली बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकें।
इस
अवसर पर स्वच्छता कर्मियों का साल श्रीफल
गमछा भेंट कर सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष
रूपकुमारी चौधरी,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,डॉ एन के अग्रवाल,अखिलेश भोई,महामंत्री
अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव,भाजयुमो
जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा,जिला
कोषाध्यक्ष विकास वधवा,भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,उमलेश साव,संजय
अग्रवाल,मिलिन्द भोई,विजय भोई,पिंटू बरिहा,संतोष यादव,प्रकाश सोनी,अल्पसंख्यक अध्यक्ष फ़िरोज़ खान,इब्राहिम
खान,राहुल नायक,शिवम
गुप्ता एवं सफाईकर्मी उपस्थित रहे।