सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के परिसर में गांधी जयंती 2 अक्टूबर को कुष्ठ सेवा एवं निदान पखवाड़ा के रूप में मनाया गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के परिसर में गांधी जयंती 2 अक्टूबर को कुष्ठ सेवा एवं निदान पखवाड़ा के रूप में मनाया गया. सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया.
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर यह संदेश दिया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा करने से या उनके पास जाने से रोग नहीं फैलता है. कुष्ठ की बीमारी कीटाणुओं से होती है और इसका पूर्णता इलाज संभव है.
वहीं इस रोग का पहचान करना भी आसान है, चमड़ी पर किसी प्रकार का दाग धब्बा हो जिस में दर्द ना हो इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. साथ ही ऐसे दाग को खुजलाते भी नहीं है. एम, ए. एन, श्री एमके श्रीवास ने बताया कि कुष्ठ पखवाड़े के दौरान ग्राम वासियों स्कूलों एवं धार्मिक संस्थानों में जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है. जिसमें कुछ मरीजों को खोज कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की गई है.
अंत में एन एम ए एम डी वैष्णव द्वारा कुष्ठ रोग मुक्त जिला महासमुंद हेतु शपथ दिलाया गया. इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, डॉक्टर प्रेम लाल साहू, बीपीएम शीतल सिंह, एन एम.ए.एम. के श्रीवास एवं एमडी वैष्णव आर . एच.ओ. रंजन बारीक एवं डीसी पटेल आदि मौजूद रहे.