बसना : दिवाल तोडकर घर में अनाधिकृत कब्जा करना तथा जान से मार... - CG Sandesh

बसना : दिवाल तोडकर घर में अनाधिकृत कब्जा करना तथा जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत सतपथी काम्पलेक्स में दिवाल तोडकर घर में अनाधिकृत कब्जा करना तथा जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विद्याभुषण सतपथी ने पुलिस को बताया कि उसके बडे भैय्या स्व्0 लक्ष्मण सतपथी के मृत्यु पश्चात माननीय न्यायालय में न्यायाधिश महोदय के निर्णयानुसार स्व्0 लक्ष्मण सतपथी के चल अचल संपत्ति का उत्तराधिकारी वे सभी भाई है । बसना बस स्टैण्ड के पश्चिम दिशा में उसके मकान के उत्तर दिशा दिवाल के पश्चिम किनारे हरजिंदर कालडा उसका एक कमरा किराये पर लिया और पंजाब बूट हाउस खोला । 2 अक्टूबर 2021 को उन्हें पता चला 1 अक्टूबर 2021 रात्रि को हरजिंदर कालडा पिछे के दिवाल को तोडकर उसके घर मे घुस गया तथा उसके मकान के ढलाई लगभग ढाई फिट चौडा, 25 फिट लंबा कांक्रेट ढलाई मशिन लगाकर तोड दिया है । उसका पश्चिम दिवाल में दरवाजा है उसके सामने पक्का दिवाल हरजिंदर कालडा खडा करके हमारा रास्ता रोक दिया बंद कर दिया है । रास्ता मत रोक हमारा ढलाई लेंटर मत तोडो बोला तो हरजिंदर कालडा उसे गाली दिया जान से मार दूंगा तेरा और भी घर में घूस कर दिवाल खडे करूंगा बोला सभी रास्ता बंद कर दूंगा बोल कर लगातार उसके घर में तोडफोड अभी भी कर रहा है। हरजिंदर कालडा को वे एक कमरा दिये थे किराये पर वह अनाधिकृत रूप से उसकी अनुमति सहमति के उसके घर को तोडफोड कर रहा है उसका चौखट दरवाजा लगा हुआ रास्ते के सामने पक्का दिवाल खडा करके रास्ता रोक रहा है। 2 अक्टूबर 2021 को रात्रि में भी उसके घर में हरजिंदर कालडा का तोडफोड जारी है । जान से मारने की धमकी दे रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें