समझौते के साथ शीतला माता मंदिर में नारियल फोड़कर सुलझाया गया विधायक प्रतिनिधि और पत्रकार के बीच का मामला.
बसना विधानसभा में विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह खनुजा और पिथौरा के पत्रकार आकाश अग्रवाल के बीच का विवाद सब समझौते के साथ ख़त्म हो चूका है.
सी.जी. संदेश डॉट कॉम पर आज सुबह खबर प्रकाशित किये जाने के बाद छतीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमी सलूजा ने फोन कर इस बात की जानकारी दी.
रोमी सलूजा ने बताया कि बीती रात शीतला माता मंदिर में दोनों पक्षों के साथ छतीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पत्रकार भी थे जहाँ इस मामले में दोनों के बीच सुलह हुई मंदिर में नारियल फोड़कर एक-दुसरे को गले लगाकर विवाद को ख़त्म किया गया.
पत्रकार आकाश अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में उन्होंने दशहरा उत्सव समिति से और विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा ने उनसे माफ़ी मांग ली है. बहरहाल विधायक प्रतिनिधि और पत्रकार के बीच का यह मामला सुलझ गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें