बसना : ग्राम पंचायत रसोड़ा में 152वीं जयंती पर  राष्ट्रपिता ... - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत रसोड़ा में 152वीं जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया याद.

भारत के स्वतंत्रता के सूत्रधार पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती ग्राम पंचायत रसोड़ा में महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर गुलाल तथा माल्यार्पण किया कर राष्टपिता महात्मा गांधी को याद किया।

गांधी जंयती पर मुख्यातिथि कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष महासमुन्द मनोज प्रधान रहे । वही मुख्यातिथि ने बताया कि आज 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जी की 152वीं जयंती हैं। जिन्हें महात्मा गांधी और 'राष्ट्रपिता' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को गांधी जयंती के रूप में भी जाना जाता है।महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे महान नेताओं में से एक थे और अपने अहिंसक साधनों के लिए लोकप्रिय थे। वह 20वीं सदी की शुरुआत में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक सक्रिय हिस्सा बन गए। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ प्रतिरोध के कई महत्वपूर्ण आंदोलनों, जैसे 'असहयोग आंदोलन', 'नमक मार्च', 'भारत छोड़ो आंदोलन' आदि का नेतृत्व उनके नेतृत्व में किया गया था। गांधी जी द्वारा प्रचारित अहिंसा और एकता के विचारों को मनाने के लिए हर साल गांधी जयंती मनाई जाती है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रसोड़ा के सरपंच श्रीमती सुरेंद्री मनोज प्रधान , उपसरपंच गजेंद्र साहू,मारकंड भोई, ग्राम पंचायत सचिव हरीश साहू ,हल्का पटवारी किरण दीवान, पोवित नेताम ,किरण कुमार साहू ,देवेंद्र साहू ,संतोष ,राजकिशोर ,शिवप्रसाद, बसंत , नरेंद्र साहू ,जयनारायण यादव,उद्धव पाइक, शंभू नाग,तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

तत्पश्चात ग्रामसभा किया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें