नवरात्र में मांस-मछली व अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए राष्ट्... - CG Sandesh

नवरात्र में मांस-मछली व अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौपा ज्ञापन

बसना - फुलझर अंचल के सुप्रसिद्ध श्रीश्रीश्री रानेश्वर राम चंडी मंदिर जहाँ कई पीढ़ी से बड़े धूमधाम से नवरात्र का पवन पर्व मनाया जाता है। इस बीच मंदिर मार्ग में मांस-मछली की दुकान, अवैध शराब के व्यापारी खुलेआम बेच रहे है, जिससे आमजन बृहत परेशानी में है, वही नवरात्र के नौ दिनों तक मांस-मछली दुकान पूर्ण बंद व अवैध शराब की बिक्री में रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल गढ़फुलझर द्वारा सरपंच महोदया को ज्ञापन सौपकर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से गढ़फुलझर खंड अध्यक्ष नरेश साहू, उपाध्यक्ष रुद्रप्रताप भोई, अश्वनी बिसार, प्रीतम भोई एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें