news-details

कांकेर ज़िला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांकेर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानोें को वाहन में रौदकर किये गये निर्मम हत्या एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु लखीमपुर खीरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनो के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये बबर्तता पूर्वक अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर जिलाअध्यक्ष सुभद्रा सलाम के नेतृत्व में कल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज राज वाधवानी सहित सैकड़ों युवक कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेराव में सम्मिलित हुए।          

जिसमे युवा कांग्रेस के शिवांकित श्रीवास्तव ,प्रकाश सिंह ठाकुर , नवशाद खान , मोसिन खान , नवनीत ठाकुर ,मोनु शहदाब खाद , सत्यार्थ करयत ,आकाश यदु ,हर्ष श्रीवास्तव , गोलू डडसेना व सैकड़ों युकांई मौजूद थे।




अन्य सम्बंधित खबरें